बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह की 138 वीं जयंती समारोह को लेकर तैयारी समिति की हुई बैठक
मोतिहारी। बिहार के डॉ. श्रीकृष्ण सिंह सेवा मंडल के तत्ववाधान में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के राय हरिशंकर शर्मा सभागार में श्री बाबू की 138 वीं जयंती मनाने के लिए बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राय सुंदर देव शर्मा ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से जयंती को सफल बनाने के लिए राम कुमार सिंह को संयोजक और एक समिति बनाई गई जिसके देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न होगा। अध्यक्षता करते हुए राय सुंदर देव शर्मा ने कहा कि श्री बाबू का योगदान,समर्पण त्याग को नई पीढ़ी के बीच परोसने और बिहार के विकास में श्री बाबू द्वारा खींची गई लकीर को आगे बढ़ने के लिए यह कार्यक्रम भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में प्रति वर्ष किया जाता है।
इस अवसर पर राकेश कुमार मिश्रा, सुधांशु कुमार शर्मा, नीरज शर्मा,ललन शुक्ल, शिवकुमार शुक्ला,आनंद कुमार शुक्ला ,निखिल बिहारी दुबे ,राय रोहित शर्मा, रमाशंकर ठाकुर, रवि नारायण राय ,अजय कुमार देव, वीरेंद्र मिश्र, सुमन कुमार, विनय कुमार आदि ने विचार साझा किया।

