एक किलो 800 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी/आदापुर। हरपुर थाना और एस एस बी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 800 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफतार किया है।हरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र के घोड़ासहन कुशवाहा चौक से जांच के दौरान एक किलो आठ सौ ग्राम अति प्रशोधित प्रतिबंधित चरस के साथ एक तस्कर पकड़ा गया। जिसकी पहचान नेपाल के बारा जिला के देवापुर थाना क्षेत्र के बड़की फुलवरिया गांव निवासी अमीर मियां के पुत्र फुल मोहम्मद के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह चरस नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल निवासी सनाउल्लाह मियां के पुत्र चोकट मियां को देने जा रहा था,जिसको छापेमारी कर पकड़ लिया गया।

