अभिषेक बने रक्सौल के नये थानाध्यक्ष

अभिषेक बने रक्सौल के  नये थानाध्यक्ष
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। एसपी कार्यालय की ओर से गुरुवार देर शाम जारी आदेश में जिले के रक्सौल थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में अभिषेक कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। 2009 बैच के अधिकारी अभिषेक कुमार इससे पूर्व जिले के पुलिस केन्द्र में पदस्थापित थे।

पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पीड़ितों को त्वरित और न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अपराध पर नियंत्रण उनकी कार्ययोजना का अहम हिस्सा होगा।

नये थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पुलिस का सहयोग करें और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में बेहिचक उनसे संपर्क करें। अभिषेक कुमार ने विश्वास जताया कि जनता और पुलिस के आपसी तालमेल से कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page