बापूधाम महोत्सव में सम्मानित हुए डा. राजेश अस्थाना

बापूधाम महोत्सव में सम्मानित हुए डा. राजेश अस्थाना
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव 2025 के पहले दिन गांधी संग्रहालय मोतिहारी में आयोजित कलाकार सम्मान समारोह में सांसद राधामोहन सिंह एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिले के कलाकारों के अलावा नगर विधायक प्रमोद कुमार, बीजेपी कला संस्कृति विभाग इंचार्ज अनिल वर्मा, मोतिहारी के उप महापौर लालबाबू प्रसाद, डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्वेता भारती, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव एवं जिला सांस्कृतिक पदाधिकारी फ़हद सिद्दीकी समेत जिले के गणमान्य उपस्थित थे।

इस दौरान डा. अस्थाना के अलावा जिले के दर्जनों कलाकारों को सम्मानित किया गया जिनमें फिल्म निर्देशक मुकेश वर्मा, ऋतिक विराज पाण्डेय, संतोष शर्मा, डीके आजाद, मो. शहजाद, संगीतकार विजय बिहारी, रंगकर्मी अभय अनन्त, संजय पांडेय, गुलरेज शहजाद, मो.शाहनवाज, प्रिया मेहता, रौशन राज, सौरभ वर्मा, विनोद मिश्रा, संजय राणा, विनोद तिवारी, रहमान शेख, ब्रजकिशोर प्रसाद, कपिलदेव राम, विजय अमित, गायिका अनुप्रिया, संगीता, वंदना सिन्हा, अंजनी अशेष समेत दर्जनों प्रमुख थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page