गांधीवादियो ने गांधी जयंती पर किया उपवास सत्याग्रह
सत्य के पालन और नैतिक जागृति के लिए गांधी जी के लिए उपवास सत्याग्रह शक्तिशाली उपकरणों में से एक था
मोतिहारी। विश्व अहिंसा दिवस व गांधी जयंती के अवसर पर हमेशा की तरह सामाजिक कार्यकर्ता जिला सर्वोदय मंडल के मंत्री विनय कुमार एवं दिग्विजय कुमार ने आत्म शुद्धि के लिए गांधी संग्रहालय में एक दिवसीय उपवास सत्याग्रह रखा।इस मौके पर विनय कुमार ने कहा कि गांधी जी कहते थे उपवास सत्याग्रह शारीरिक नहीं बल्कि आत्मिक बल का प्रदर्शन है जिसका लक्ष्य उत्पीड़न की अंतरात्मा को जानना है। गांधी जी के इस विचार को आत्मसात करते हुए हमने गांधी जयंती और शहादत दिवस पर उपवास सत्याग्रह स्वयं से शुरू किया है। उपवास सत्याग्रह को वरिष्ठ पत्रकार व गांधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अमित रंजन ने संयुक्त रूप से नींबू पानी पिलाकर समाप्त कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण पाण्डेय ने कहा की गांधी जी के लिए उपवास सत्याग्रह शक्तिशाली उपकरणों में से एक था जो सत्य के पालन और नैतिक जागृति पर आधारित था। जो आज भी प्रासंगिक है । उपवास सत्याग्रह में नवनीत कुमार गिरि, पिंजय कुमार रावत , बसंत कुमार राय आदि उपस्थित हो कर साथ दिया।

