सुगौली में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित बापूधाम महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियो के परिजन किये गये सम्मानित
मोतिहारी/सुगौली बाजार के थाना चौक स्थित गांधी स्मारक परिसर में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सुगौली प्रखंड क्षेत्र के 22 स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियो को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है,कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान समारोह का इस 21वां आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन गांधी स्मारक सचिव किशोर पांडे,द्वारिका नाथ मिश्र उर्फ उर्फ बंटी,राज कुमार सर्राफ,दीना नाथ राम,लक्ष्मण प्रसाद,रामाज्ञा राम,कुंदन मिश्रा,सोनू कुमार पांडे,किशन सर्राफ,मनोज कुमार सर्राफ सहित अन्य को सम्मानित कर उनकी विरासत और योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ नूतन किरण, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और बीपीआरओ नाजीश परवीन,प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक वकील कुमार,सौरभ कुमार मौजूद रहे।
बीडीओ,सीओ और बीपीआरओ ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में पूर्वजों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करने का दिन है,बल्कि उन गुमनाम वीरों को भी याद करने का दिन है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देश की धरोहर है।
आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और गांधी जी के सत्य, अहिंसा और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित कर समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और गांधी जी के प्रिय भजन सुना गया।इस अवसर पर स्थानीय बुद्धिजीवी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

