महापौर ने सदर अस्पताल के पीछे बने झूला पार्क का किया उद्घाटन

महापौर ने सदर अस्पताल के पीछे बने झूला पार्क का किया उद्घाटन
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 35 यानी सदर अस्पताल के पीछे स्थित मंदिर परिसर के समीप बच्चों के मनोरंजन के लिए नगर निगम मोतिहारी द्वारा स्थापित आधुनिक झूला पार्क का उद्घाटन महापौर प्रीति कुमारी, निगम पार्षद रीता झा एवं पार्षद प्रतिनिधि आनंद झा ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मोतिहारी नगरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना किए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय मुहल्लेवासी उपस्थित रहे और नगर निगम की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों में सड़क निर्माण, शहर का सौंदर्यीकरण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और स्वच्छता अभियान , स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, शौचालय निर्माण की जानकारी साझा की गई।
साथ ही महापौर ने यह आश्वासन दिया कि आगामी समय में प्रस्तावित योजनाओं को चरणबद्ध ढंग से लागू कर मोतिहारी को एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम मोतिहारी का संकल्प है कि शहरवासियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page