पत्नी के प्रेम प्रसंग की आशंका में अपने चचेरे भाई की कर दी हत्या

पत्नी के प्रेम प्रसंग की आशंका में अपने चचेरे भाई की कर दी हत्या
Facebook WhatsApp


– मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

मोतिहारी।चचेरे भाई का पत्नी से प्रेम प्रसंग की आशंका पर युवक ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छुपा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का अनुसंधान करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि, शराब पार्टी करने के बहाने महिला के पति ने अपने चेहरे भाई को गन्ने के खेत में बुलाया। फिर दोस्त के साथ मिलकर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं छुपा दिया। घटना के 2 दिन बाद 27 सितंबर की रात पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई देवानंद और उसके दोस्त गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव की है। मृतक की पहचान रमेश साह के बेटे टुनटुन कुमार (20) के रूप में हुई है।
मृतक का बड़े भाई रणजीत कुमार ने बताया कि टुनटुन 25 सितंबर की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। शाम में आखिरी बार वो मेरे चचेरे भाई देवानंद के साथ देखा गया था। जब हम उसे ढूंढ रहे थे तो टुनटुन का दोस्त मिला। उसने बताया कि टुनटुन मिट और शराब लेने गया है। दो दिन की लगातार खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार की शाम करीब चार बजे गांव की महिलाएं घास काटने के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत से बदबू आई। खेत में जाने पर उन्होंने टुनटुन कुमार का शव पड़ा देखा। उसका सिर पूरी तरह कुचला हुआ था।
सदर एसडीपीओ दिलीप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टुनटुन की हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई देवानंद पर लगा है। टुनटुन पहले बाहर रहता था, लेकिन कुछ महीने पहले वो घर लौट आया था। उसका चचेरा भाई बेंगलुरु में काम करता था। 15 दिन पहले वो गांव लौट आया था। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने उसे कहा कि, तुम्हारी पत्नी टुनटुन से बातचीत करती है। इसके बाद देवानंद को शक हो गया कि टुनटुन का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। देवानंद ने अपनी पत्नी को टुनटुन से मोबाइल पर बात करते देख लिया था, जिसके बाद उसे लगा कि उसकी दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर भाग जाएगी। इसी आशंका में उसने हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में यह बात भी सामने आया कि देवानंद की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी करीब ढाई साल पहले किसी और के साथ भाग गई थी। दूसरी पत्नी की भी यह दूसरी शादी थी। देवानंद इसे लेकर परेशान था कि कहीं दूसरी पत्नी भी उसे ना छोड़ दे। इसी कारण उसने हत्या का प्लान बना डाला।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page