बापूधाम महोत्सव के लिए गांधी मैदान में भव्य मंच व बड़े पंडाल का होगा निर्माण :आयुक्त सौरभ सुमन

बापूधाम महोत्सव के लिए गांधी मैदान में भव्य मंच व बड़े पंडाल का होगा निर्माण :आयुक्त सौरभ सुमन
Facebook WhatsApp

– आयुक्त सौरभ सुमन के नेतृत्व में  महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के  साथ  समीक्षा बैठक

– स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान समारोह से होगा कार्यक्रम का आगाज


मोतिहारी। आगामी 02  से 04 अक्टूबर तक मोतिहारी में होने वाले तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर नगर निगम के आयुक्त  सौरभ सुमन यादव ने समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की । समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता  मुकेश कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, सहायक समाहर्ता प्रिया रानी, पुलिस उपाधीक्षक  दिलीप कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता  अमरेश कुमार,  मंगला कुमारी, निधि कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी उपस्थित थे। बापूधाम महोत्सव के लिए गांधी मैदान में भव्य मंच सहित बड़े पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। महोत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकारों के आने से बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान में बैरिकेडिंग कराने तथा पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ 02 अक्टूबर को 10:00 बजे पूर्वाहन में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान समारोह के साथ की जाएगी। जिसका आयोजन गांधी स्मारक मोतिहारी में किया जाएगा। 02 अक्टूबर को ही 3:00 बजे अपराह्न सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह का आयोजन गांधी मैदान मोतिहारी में किया जाएगा।  02 अक्टूबर को ही अपराह्न 7:00 बजे से गांधी स्मारक मोतिहारी में स्थानीय कलाकारों का सम्मान समारोह रखा गया है।
     महोत्सव के दौरान 3 अक्टूबर 2025 को संध्या 5:00 बजे स्थानीय कलाकार गांधी मैदान में अपनी प्रस्तुति देंगे।  तपश्चात अपराह्न 7:00 बजे से ख्याति प्राप्त भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।
   04 अक्टूबर को गांधी मैदान में अपराह्न 5:00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। अपराह्न 7:00 बजे प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी की प्रस्तुति होगी उसके पश्चात महोत्सव का समापन होगा।
लिहाजा नगर आयुक्त  सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का  निरीक्षण किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page