देवी दुर्गा का पट खुलते ही जिला मुख्यालय मोतिहारी की सड़कों पर श्रद्धालुओं की उमडी भीड़

देवी दुर्गा का पट खुलते ही जिला मुख्यालय मोतिहारी की सड़कों पर श्रद्धालुओं की उमडी भीड़
Facebook WhatsApp


दूधिया रोशनी से नहाया शहर पूजा पंडाल में पूजन को उमड़े श्रद्धालु
मोतिहारी। या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमो नम… देवी दुर्गा के विभिन्न शास्त्रीय मंत्रों से जिला मुख्यालय सहित समुचे जिलेभर में भक्ति का वातावरण कायम हो गया है। सोमवार को देवी दुर्गा की अलौकिक मूर्तियों का पट खोल दिया गया। विभिन्न भव्य पंडालो में स्थापित मां दुर्गे सहित अन्य देवी देवताओं के पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी है। लोग आदि शक्ति दाता देवी दुर्गा मां के प्रति भक्ति भाव से सराबोर हैं। जिला मुख्यालय में कई जगहों पर भव्य पूजा पंडालो का निर्माण किया गया है। इनमें बलुआ चौक, राजा बाजार, छतौनी चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग बरियारपुर, मीना बाजार, ज्ञानबाबू चौक,जानपुल,द्वार देवी स्थान, पंच मंदिर चौक, धर्म समाज चौक, स्टेशन चौक आदि जगहों पर माता की मूर्ति स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त कचहरी चौक स्थित आनंद धाम मंदिर में स्थापित माता के पूजन को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है मां की मंदिर का सजावट श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहा है।

इस अवसर पर प्रत्येक पूजा समिति के आसपास के क्षेत्र मेला का स्वरूप ले लिया है। खान-पान, लजीज व्यंजनों सहित बच्चों के खिलौने की दुकानें सजी हुई है, जहां खरीदारों की भी भीड़ देखी जा रही है। सोमवार को शाम ढलते ही पूरा शहर दूधिया रोशनी एवं रंगीन बत्तियो समावेश में समा गया। वहीं शाम ढलते ही देवी दुर्गा के दर्शन को लोग घरों से निकलकर सड़क पर चलते दिखे। देर रात तक महिला पुरुष बच्चे मेला का खूब लुप्त उठते दिखे।

दूसरी ओर सप्तमी तिथि से ही प्रशासन की ओर से मुख्यालय सहित समूचे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सभी पूजा पंडालों, मंदिरों सहित शहर के विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक प्लान किया गया है। नतीजतन वाहनों को लगाने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में ड्रॉप गेट के साथ ही पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिसकी निगरानी पुलिस के पदाधिकारी सहित जवान कर रहे हैं। खुद डीएम-एसपी, एसडीएम, एसडीपीओ सहित नगर एवं छतौनी थाना पुलिस के अतिरिक्त व्हिकल सवार पुलिस भी लगातार पेट्रोलिंग करते दिखे। सादे लिबास में भी पुलिस एवं महिला पुलिस को लगाया गया है ताकि चोर-उच्चको से लोगों को बचाया जा सके। इस अवसर पर चेन स्नेचर महिलाएं काफी सक्रिय हो जाती हैं। फलस्वरूप सादे लिवास में भारी संख्या में महिला पुलिस को लगाया गया है। खास कर छतौनी एवं बलुआ, राजा बाजार, कचहरी, में रोड आदि प्रमुख स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। फलस्वरुप इन जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है, जो ऐसा करते पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page