पूजा पंडाल के आस पास हुडदंग करने वाले चार गिरफ्तार
– शराब के नशे में कर रहे थे हुडदंग
तरघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह हो रही दुर्गा पूजा पंडाल के पास शराब के नशे मे हुडदंग कर रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पकडे गए नशेड़ियों मे बालगंगा के संजय पासवान, ललन साहनी, संजय मांझी व प्रेम कुमार शामिल है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सभी हुड़दंग कर रहे थे। मामले मे एफ आई आर दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास पुलिस कि खास नजर है। हुड़दंग करने वालो पर कारवाई का निर्देश दिया गया है।

