हरसिद्धि के 4 घरों में लगी आग, 10 लाख का सामान जलकर राख, 6 मवेशी की मौत
मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति सहित 6 मवेशी की मौत हो गई।
घटना हरसिद्धि बाजार स्थित दलित बस्ती में रविवार को रात की बतायी जाती है।अगलगी में करीब दस लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में आने से आठ से दस मवेशियों की मौत हो गई है। चार परिवार बेघर हो गए हैं। बताते हैं कि आग लगने के समय बस्ती के अधिकांश लोग पास में आयोजित एक नाच कार्यक्रम देखने गए थे। वहीं
फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित मिथुन मांझी ने बताया कि वे खाना खाने के बाद नाच देखने गए थे। इस बीच आग लग गई।
सूचना के बाद सीओ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि आगजनी में हुई क्षति का आंकलन कराया जा रहा है । पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

