महावीर गंज बाजार मनोकामना माई समिति ने निकली भव्य डोली यात्रा

महावीर गंज बाजार मनोकामना माई समिति ने निकली भव्य डोली यात्रा
Facebook WhatsApp

सुगौली। प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के महावीर गंज बाजार स्थित मनोकामना माई दूर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। सोमवार को मां दुर्गा की डोली यात्रा बड़े हीं धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर आसपास के गांवों से आए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

जिसमे कन्याओं की कलश यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूजा समिति के अध्यक्ष सुगन यादव की अध्यक्षता में पूजा संपन्न कराया जा रहा है। इस दौरान सचिव किशोरी सहनी,पूर्व मुखिया ललित नारायण सहनी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ ललन सहनी,यजमान रामेश्वर सहनी,पवन चौरसिया,राजन कुशवाधहा,भुलन सहनी,वशिष्ठ सहनी,कोषाध्यक्ष समुंदर सहनी,उपाध्यक्ष मुकेश सहनी एवं बिरजू लाल सहनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी को पूजा समिति के लोगों ने स्वागत व अभिनंदन किया।
भवानीपुर,बलुआ टोला,कैथवलिया,लमोनिया और गोड़ीगांवा सहित अन्य गांव के लोगों के सक्रिय सहयोग से पूजा कार्यक्रम को भव्य रूप मिला है। पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page