बेलवा राय मे आंगनबाड़ी केंद्र पर सोशल चौपाल का किया गया आयोजन

बेलवा राय मे आंगनबाड़ी केंद्र पर सोशल चौपाल का किया गया आयोजन
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया। बेलवा राय पंचायत के वार्ड 7 स्थित पेठिया टोला में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 116 पर सोशल चौपाल का आयोजन किया गया। पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान चौपाल का आयोजन कर बच्चों के रखरखाव व खुराक की जानकारी दी गई। साथ ही मां की दूध पिलाने का शपथ भी दिलाई गई। चौपाल में महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका सहित काफी संख्या में गर्भवती व धात्री महिला मौजूद थे। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को बताया गया कि 6 माह से लेकर 9 माह के बच्चों को अन्नप्रासन कैसे कराना है।

जहां महिलाओं को बताया गया कि बच्चों को खीर, हलवा, फल का जूस कैसे देना है। बच्चों को यथासंभव मां का दूध पिलाना है। बच्चे को हमेशा साफ-सुथरा रखना है। ताकि बच्चा बिमारी से दूर रहे।

फाउंडेशन के तरफ से बच्चों के खुराक के बारे में विस्तृत रुप से महिलाओं को जानकारी दी गई। चौपाल में एलएस स्मिता कुमारी, फाउंडेशन से अनिकेत कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रभा देवी, उमा देवी, नुर नेशा, रीना कुमारी, शिव दुलारी, शीला देवी, मीना देवी, विद्यावती देवी, मराछो देवी, कौशल्या देवी, राजमती देवी, चंद्रावती देवी आदि सेविका सहायिका मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page