सीएसपी से रुपया निकालने के लिए जीविका दीदीयो की उमड़ रही भीड़
रोजगार करने के लिए सरकार ने भेजा है 10-10 हजार रूपये
तुरकौलिया।रुपया निकालने के लिए बैंक मे जीविका दीदी की भीड़ लगी हुई है। जीविका दीदी सरकार द्वारा भेजी गयी 10 हजार रूपये को निकालने के लिए बेचैन है। हलाकि चौथा शनिवार होने के वजह से बैंक बंद है, लेकिन जीविका दीदी को पैसा निकालने के लिए बेचैनी है। इसलिए अगल बगल के सीएसपी पर जाकर पैसा निकालने के लिए लाइन मे ख़डी हो रही है।
जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के बड़हरवा गाँव के जीविका दीदीयो की भारी भीड़ गायघाट चौक स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी मे देखा गया। पैसा निकालने मे सीएसपी का सर्वर भी आज कमजोर था। जीविका दीदी प्रियंका देवी, लालसा देवी, सीता देवी, कोमल देवी सहित अन्य ने बताया कि सरकार ज़ब उन्हें रोजगार करने के लिए दस हजार रुपया भेजा है तो खाता मे क्यों रखे। उससे हम सब रोजगार करेंगे।
जीविका दीदियो ने कहा कि सरकार हम महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत अच्छा सोच रखी है, जिसका हम सब भरपूर लाभ उठायेंगे। वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा व जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि केंद्र व बिहार सरकार महिलाओ को सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजना की शुरुआत किया है। जिसका लाभ महिलाये ले रही है।

