एमजीसीयू में गर्भ निरोध दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

एमजीसीयू में गर्भ निरोध दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विश्व गर्भ निरोध दिवस के अवसर पर महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेहत केंद्र द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिंदी विभाग, संस्कृत विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग तथा विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के शोधार्थी एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेहत केंद्र के समन्वयक डॉक्टर बबलू पाल तथा समन्वय डॉक्टर गोविंद प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे।
सेहत केन्द्र के समन्वयक डॉ बबलू पाल ने उक्त कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा विश्व गर्भ निरोधक दिवस का उद्देश्य गर्भ निरोधक सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाना है।

विश्व गर्भ निरोधक दिवस लोगों को गर्भ निरोधक के बारे में जागरूक करने और उन्हें अपने यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में उचित निर्णय लेने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। यह अनचाहे गर्भ से बचाव करता है। गर्भ निरोधक के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है, जिससे मातृ मृत्यु दर और असुरक्षित गर्भपात के जोखिम को कम किया जा सकता है।
हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं सेहत केंद्र के सह समन्वयक डॉ. गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहां कि विश्व गर्भ निरोधक दिवस परिवार नियोजन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है । निरोधक के उपयोग से परिवार नियोजन में मदद मिलती है, जिससे परिवार अपने आकार और संसाधनों के अनुसार योजना बना सकते हैं। यह जागरुकता अभियान इसलिए भी आवश्य है, क्योंकि स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से उपयोगी है।

गर्भ निरोधक के उपयोग से स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। विश्व गर्भ निरोधक दिवस का महत्व लोगों को गर्भ निरोधक के बारे में जागरूक करने और उन्हें अपने यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page