विधुत विभाग ने शून्य खपत वाले उपभोक्ताओ को किया सम्मानित

विधुत विभाग ने शून्य खपत वाले उपभोक्ताओ को किया सम्मानित
Facebook WhatsApp


मोतिहारी/रक्सौल’।सेवा पखवाड़ा 2025′ के तहत विधुत विभाग ने शुक्रवार को रक्सौल में अनुमंडल स्तर पर शिविर का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में शून्य खपत वाले विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा संचालित मुफ्त बिजली योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर का मुख्य केंद्र मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना रहा। इसके तहत, सभी घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से ही 125 यूनिट तक बिजली की खपत बिल्कुल निशुल्क मिल रही है।
इसके अतिरिक्त, सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी जानकारी दी गई। इस योजना में सोलर अधिष्ठापन के लिए सब्सिडी का प्रावधान है।
विद्युत एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि विभाग बिजली से संबंधित साइबर ठगी की घटनाओं से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चला रहा है।शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया,जिसमे स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, भुगतान, नए विद्युत संबंध, कृषि विद्युत संबंध, गलत रीडिंग और खराब मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का समाधान किया गया।
इस दौरान, रक्सौल सब डिविजन में 14 और घोड़ासहन सब डिविजन में 9 आवेदनों का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) निष्पादन किया गया।
कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने शिविर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखा पदाधिकारी अनुज कुमार, आई टी एम मनोज कुमार, आशीष आनंद, कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार, रवि कुमार सहित विद्युत विभाग के कई अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page