मोतिहारी में आपरेशन के दौरान युवक की हुई मौत,परिजनो ने अस्पताल पर लगाया आरोप

मोतिहारी में आपरेशन के दौरान युवक की हुई मौत,परिजनो ने अस्पताल पर लगाया आरोप
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।किडनी के आपरेशन के बाद मरीज की मौत के बाद परिजनो ने हाॅस्पिटल में जमकर हंगामा किया। घटना छतौनी थाना क्षेत्र स्थित रहमानिया मेडिकल सेंटर की बतायी जा रही है।जहां किडनी पथरी के ऑपरेशन के बाद 37 वर्षीय युवक परवेज आलम की मौत हो गई।जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। बताया गया कि गुरुवार को छोटा बरियारपुर निवासी 37 वर्षीय परवेज आलम किडनी में पथरी के इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, परवेज स्वस्थ थे और खुद बाइक चलाकर अस्पताल आए। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें फिर से ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और 5-6 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा गया। अस्पताल ने मरीज की स्थिति की बारे में कोई जानकारी नहीं दी। करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद जब परिजन जबरन आईसीयू में घुसे, तो वहां कोई डॉक्टर नहीं था। कंपाउंडर ने जांच कर बताया कि परवेज की मौत हो चुकी है। परिजनों ने डॉ. तबरेज अजीज और जूनियर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि परवेज आपरेशन सीनियर डॉक्टर के बजाय किसी नौसिखीए डाक्टर ने की जिस कारण उसकी मौत हुई है।

मौत की सूचना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की, शीशे और कंप्यूटर तोड़ दिए। जिसके बाद डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और अस्पताल को सील करने की मांग की है। सूचना पर छतौनी थाना पुलिस और सदर डीएसपी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने परिजनों को शांत कराते हुए कहा, लिखित शिकायत पर केस दर्ज होगा। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page