जंगल से भटका हुआ हिरण बेलवा राय से बरामद

जंगल से भटका हुआ हिरण बेलवा राय से बरामद
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया।थाना क्षेत्र के बेलवाराय वार्ड वार्ड नं 11 में जंगल से एक लाल रंग का हिरण भटक कर पहुँचा। जहां हिरण को देखने सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दिया। वही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच इसकी सूचना वन विभाग को दिया। वन विभाग की टीम उक्त स्थल पर पहुंच हिरण को अपने गिरफ्त में लेकर उसे वापस जंगल ले गई।

बताया जाता है कि मंगलवार को करीब दो बजे दिन में एक लाल रंग के हिरण को कुछ कुत्ते खदेड़ रहे थे। हिरण भागता हुआ वेलवाराय खास गांव में जा पहुँचा। हिरण दौड़ते समय घर के एक रेलिंग में जा टकराया। जिससे उसका सिंघ रेलिंग में फंस गया। जिससे ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर रस्सी से बांध दिया। और इसकी सूचना पुलिस को दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page