जागापाकड़ गाँव मे दो घरो का ताला तोड़ चोरों ने 15 लाख के जेवरात व नकदी किया चोरी

जागापाकड़ गाँव मे दो घरो का ताला तोड़ चोरों ने 15 लाख के जेवरात व नकदी किया चोरी
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि।थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गाँव मे दो घरो का ताला तोड़ चोरों ने नकदी सहित करीब 15 लाख रूपये के जेवरात उड़ा ले गये। मामले मे पीड़ित शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय व भूपेंद्र कुमार पाण्डेय ने थाना मे आवेदन देकर बताया है,कि उनका कोटवा मे रेडीमेड का दुकान है। जबकि परिवार भटवालिया गया था। वें दिन मे खाना खाकर घर मे ताला बंद कर कोटवा अपने दुकान पर चले गए। शाम मे लौटने पर देखा कि घर का ताला टुटा हुआ है। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा टुटा हुआ था। अलमीरा मे रखे हुए सोने व चांदी के जेवरात सहित 50 हजार रूपये नकद व कीमती कपड़े चोरी हो गयी है।

उन्होंने बताया है कि चोरी गयी जेवरात की क़ीमत करीब 10 लाख रूपये होंगी। वैसे ही बगलगीर शैलेन्द्र पाण्डेय अपना घर बंद कर अरेराज जोगियार गाँव गए। वहां से रात मे वें ठहर गए। सुबह लौटे तब देखा कि घर का ताला टुटा हुआ है। घर के अंदर समान बिखरा पड़ा है। पेटिया टूटी हुई पड़ी है। सामान का जायजा लेने पर पाया कि नकद 1.8 लाख रुपया व जेवरात चोर चुरा लिए है। चोर घर से कीमती कपड़े चुरा ले गए है।

डायल 112 को फोन पर बुलाया गया। उसने चोरी की घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित अलग अलग आवेदन थाना मे दिया है। थाना क्षेत्र मे लगातार चोरी की घटना होने से लोगों मे आक्रोश दिख रहा है। तीन दिन पूर्व घीवाढार चौक पर ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़ चोरी की घटना हो चुकी है। जबकि दो दिन पूर्व भी उसी चौक पर मोबाइल दुकान के भेलीभेंटर तोड़ चोरों ने चार लाख के मोबाइल चोरी कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात मे जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page