जयसिंहपुर चिउटही चौक पर दुकान मे सिलेंडर विस्फोट से लगी आग
-आगलगी मे नकद सहित दो लाख के सामान जलकर हुआ नष्ट।
-आग बुझाने मे दुकानदार भी हुआ है आंशिक रूप से जख्मी
तुरकौलिया।जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 11 मे चिउटही चौक पर स्थित एक अंडा भुजा दुकान मे आग लग जाने से नकद रूपये सहित करीब दो लाख के सामान जलकर बर्बाद हो गया है। आग गैस सिलेंडर विस्फोट होने से लगी है।आगलगी मे दुकानदार राजकिशोर चौधरी भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है।
थाना से फायर बिग्रेड की गाड़ी आने पर आग पर काबू पाया गया। वार्ड सदस्य संजय कुमार यादव ने बताया कि चिउटही चौक पर राजकिशोर चौधरी रहकर अंडा भुजा का दुकान किये है। वें दुकान मे ही रहते है। दिन मे वें आलूचप बना रहे थे। इसी दौरान दुकान मे आग लग गयी। आग भयावह रूप ले लिया। आग बुझाने मे दुकानदार जख्मी हुए है।
सूचना पर थाना से अग्निशामक दस्ता की टीम पहुंचकर आग बुझायी। टीम के आने के पहले दुकान का सभी सामान जलकर नष्ट हो गया था। उन्होंने बताया कि दुकान मे नकद छह हजार रूपये सहित अन्य सामान जला है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग की है। दुकानदार का निजी चिकित्सक के यहाँ इलाज किया गया।

