बिहार विधान परिषद में भारी हंगामा,मंत्री अशोक चौधरी और एमएलसी सुनील सिंह में हुई जुबानी जंग

बिहार विधान परिषद में भारी हंगामा,मंत्री अशोक चौधरी और एमएलसी सुनील सिंह में हुई जुबानी जंग
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार विधान परिषद में लगातार दुसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। सोमवार को हुए विवाद को लेकर राजद के विधान पार्षद ने सदन में सवाल उठाए, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई,जिसके बाद हुई नोकझोंक के बाद सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इस दौरान राजद के सदस्य वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सभापति के चेतावनी के बाद भी शोर-शराबा थमने के बजाय और तेज हो गया। इसके बाद सभापति ने सख्त रुख अपनाते हुए मार्शल को सदन में बुलाया और विपक्षी सदस्यो को पूरे दिन की कार्यवाही से बाहर कर दिया। आदेश के बाद मार्शल की मौजूदगी में विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर निकाला गया। इस फैसले से सदन में राजनीतिक हलचल और बढ़ गई।

हंगामे के दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से कहा, “तुम क्या हो”, जिस पर पलटवार करते हुए सुनील सिंह वेल में आ गए और “अशोक चौधरी होश में आओ” के नारे लगाए।बहस के दौरान दोनों ओर से ‘औकात’ दिखाने तक की बातें कही गईं। सुनील सिंह ने अशोक चौधरी को ‘टपोरी मंत्री’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें सदन में गालियां दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोसिडिंग के कागज से उन्हें मारने की कोशिश की गई, जो बेहद आपत्तिजनक है।

इधर सदन में हुई इस घटनाक्रम को लेकर सभापति ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। विपक्ष की ओर देखते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी निष्पक्षता पर आपको संदेह है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।’ इसके बावजूद सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तल्खी बनी रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page