खोई हुई महिला को परिजनों को किया सुपुर्द

खोई हुई महिला को परिजनों को किया सुपुर्द
Facebook WhatsApp


रक्सौल। सामाजिक संस्था स्वच्छ रक्सौल ने  सरस्वती कुमारी नामक महिला  उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार सरस्वती कुमारी पिछले चार दिनों से स्वच्छ रक्सौल संस्था के संरक्षण में सुरक्षित रूप से रह रही थीं। उनके परिजनों को सूचना देने के पश्चात खगड़िया से उनके पति राम सुरत मंडल, देवर एवं मामा रक्सौल पहुंचे।  

आवश्यक सत्यापन और प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद देर रात्रि लगभग 1 बजे रेलवे सुरक्षा बल की उपस्थिति में महिला को विधिवत उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान गवाह के रूप में मुन्ना मंडल उपस्थित रहे तथा संस्था की ओर से महिला सहयोगी साबरा खातून सहित स्वच्छ रक्सौल की टीम मौजूद रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page