मानव व्यापार, बाल यौन शोषण, बाल विवाह व बाल श्रम के रोक थाम के लिए कार्यशाला का आयोजन

मानव व्यापार, बाल यौन शोषण, बाल विवाह व बाल श्रम के रोक थाम के लिए कार्यशाला का आयोजन
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एसएसबी 47वीं वाहिनी रक्सौल एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की संयुक्त तत्वधान में जागरुकता कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार के द्वारा बोर्डर क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल में बच्चों बच्चियों के ट्रैफिकिंग रोक थाम हेतु जागरुक किया जा रहा हैं।

उनके द्वारा मानव व्यापार ट्रैफिकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। मानव व्यापार (ट्रैफिकिंग), बाल यौन शोषण तथा बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बच्चों को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा ऐसे अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी देना था, ताकि बच्चे उसकी शिकार ना हो, खासकर बच्चों को सोशल मीडिया का प्रयोग सही व सुरक्षित तरीके से करने के बारे में बताया गया। बच्चे-बच्चिया सोशल मीडिया के माध्यम से मानव तस्करी का शिकार हो रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा मानव व्यापार ट्रैफिकिंग बाल यौन, बाल विवाह के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मानव तस्करी, बाल यौन शोषण और बाल विवाह क्या हैं, इनके खतरे क्या हैं तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में वे किस प्रकार सहायता प्राप्त कर सकते हैं आदि बातो को जानकारी दी। साथ ही बच्चों को गुड टच–बैड टच, सुरक्षित व्यवहार, भरोसेमंद व्यक्ति की पहचान तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, प्रयास हेल्प लाइन नंबर –9289692023 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

यह कार्यक्रम लगातार विभिन्न स्कूलो में चलाई जाएगी। भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा उच्च मध्य विद्यालय में आयोजित इस जागरुकता कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मानव व्यापार ट्रैफिकिंग, बाल यौन, बाल विवाह जैसी गंभीर मुद्दों को देखते हुए हमारे विद्यालय में बार बार ये कार्यक्रम होना चाहिए ताकि बच्चे जागरूक हो सके। इसके लिए उन्होने एसएसबी 47वी वाहिनी रक्सौल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार, प्रयास संस्था, व पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टिम से ख़ेमराज, अरविंद द्विवेदी, नीतू कुमारी, सरिता, प्रयास के सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, स्कूल शिक्षक, शिक्षिका व सैकड़ों के संख्या में बच्चे बच्चिया उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page