कल्याणपुर एवं केसरिया प्रखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

कल्याणपुर एवं केसरिया प्रखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। प्रखंड प्रमुख कल्याणपुर ने प्रखंड स्थित सभा भवन में एवं केसरिया प्रमुख ने केसरिया प्रखंड के सभा भवन में – संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि क्षेत्र में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम – के अंतर्गत 06 सूचकांकों को निर्धारित समय सीमा के अंदर संतृप्त किया जा सके। संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संबंधित विभाग की ओर से साप्ताहिक – गतिविधियां की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि आकांक्षी दोनो प्रखंड़ो के सभी सूचकांकों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page