पुलिस ने तेल कटवा गैंग के चार शातिर बदमाशो को दबोचा
मोतिहारी। कोटवा और डुमरियाघाट पुलिस की संयुक्त कारवाई में डुमरियाघाट पुल के नजदीक से ढाबा व पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का पदार्फाश करते हुए चार अंतरजिला गैंग के अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, 7 गैलन में रखा 245 लीटर डीजल, 5 मोबाइल फोन, डीजल टंकी तोड़ने हेतु लोहे का एक रोड, पाइप, देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ्फरपुर देवरिया का प्रभात कुमार उर्फ टेंपल, डुमरियाघाट दुबौली गांव का रवि कुमार, मंजीत कुमार और गोपालगंज सिधवलिया का नितेश कुमार शामिल है। पुलिस के मुताबिक उक्त के अपराधी कार लेकर पेट्रोल पंप और ढाबा पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता है। इस बीच डीजल चोरी का विरोध करने वालो को आर्म्स का भय दिखा कर भाग निकलते है।
पिछले साल कोटवा के एक लाइन होटल पर डीजल चोरी करने का विरोध करने ओर होटल संचालक के पिता उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। बताया गया है इस गैंग के बदमाशों का भी उस घटना से कनेक्शन सामने आया है।पकड़े गये बदमाशो का अपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

