पांच हजार का इनामी अपराधी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने लूट कांड के 5 हजार रुपए के इनामी अपराधी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त बदमाश की गिरफ्तारी की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि लूटकांड का इनामी अपराधी मुन्ना मसूरी इलाके में मौजूद है। सूचना की पुष्टि होने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने संदिग्ध इलाके में छापेमारी कर मुन्ना मंसूरी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उक्त बाइक 4 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। फिलवक्त पुलिस उक्त बदमाश से पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर रही है।

