चाकू मारकर लूट का प्रयास करते बदमाश को लोगों ने दबोचा
सुगौली। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म से सटे पूरब मालगोदाम के सामने रेलवे ट्रैक के बगल से ट्रेन पकड़ने आ रहे एक यात्री को चाकू मार कर लूट रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने पकड़ कर रेल पुलिस को सौंप दिया। अलबत्ता जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि घटना को अंजाम दे रहे पकड़े गये युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया वार्ड 3 का निवासी साहिल अंसारी के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान के बारे में पूछताछ की जा रही है।
मामले में बेतिया निवासी अरबाज खान के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। बताया है कि पूर्वी गुमटी की ओर से स्टेशन ट्रेन पकड़ने आ रहे थे,तभी दो युवक चाकू दिखा पैसे और मोबाइल छिनने लगे। नही देने पर चाकू चला दिया। जिससे बचने के क्रम में चाकू हांथ पर लग गई। शोरगुल देख आसपास सहित मौजूद लोगों ने दौड़ कर मेरी जान बचाई। वही भागने के क्रम में लोगों ने एक बदमाश पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
रेल पुलिस ने घायल को तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है।

