तुरकौलिया व रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर शराब कारोबारी सहित छह को पकड़ा

तुरकौलिया व रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर शराब कारोबारी सहित छह को पकड़ा
Facebook WhatsApp


मोतिहारी।रघुनाथपुर पुलिस और तुरकौलिया पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन तुरकौलिया और इतने ही रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से पकड़े गए है। तुरकौलिया में शराब तस्करी मामलें में फरार चल रहे नीलेश सहनी और पीताम्बर सहनी को पकड़ा है।

दोनों गोखुला घाट के समीप से पकड़े गए है। दो दिन पूर्व छापेमारी के दौरान दोनों फरार हो गए थे। लेकिन उनका करीब 50 लीटर शराब पुलिस ने जब्त किया था। जबकि तीसरा आरोपी मंगनुआ का ध्रुप राय भी धराया है। उसपर मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

इधर, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताई कि सपही गांव के सोभावती देवी को पकड़ा गया है। वह शराब तस्करी का काम कर रही थी। उसके पास से 4 लीटर देशी शराब भी बरामद हुआ है। वही बालगंगा के साहिल उर्फ बिट्टू कुमार भी पकड़ा गया है। वह कोर्ट वारंटी था। जबकि सपही से रेयाज आलम की गिरफ्तारी हुई है। वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस पकड़े गए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page