हरसिद्धि के दो गाँव से एक छात्रा सहित दो लड़कियों का हुआ अपहरण

हरसिद्धि के दो गाँव से एक छात्रा सहित दो लड़कियों का हुआ अपहरण
Facebook WhatsApp


अगवा लड़कियों के परिजन ने थाना मे दर्ज कराया एफआईआर

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गाँव से एक छात्रा सहित दो लड़की का अपहरण हुआ है। दोनों अग़वा लड़कियों के परिजन थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है।

छात्रा अपहरण मामले मे उसके पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री अरेराज एक कॉलेज मे पढ़ने गयी। जहाँ से देर शाम मे वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुआ। खोजबीन मे मालूम हुआ कि घीवाढार पंचायत के वार्ड तीन स्थित घीवाढार मौजे गाँव के सुभाष कुमार, बद्री साह, सुभाष कुमार की माँ, ढोढा साह, रीता देवी सहित छह लोगों ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। सुभाष के घर जाकर पूछने पर वह सब गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। कहा है कि कुछ दिन पूर्व से वें लोग मेरी पुत्री से सुभाष की शादी कराने का दबाब दे रहे थे। जिससे वें इंकार कर दिए थे। उन्हें अप्रिय घटना की आशंका है।

जबकि एक गाँव से अग़वा लड़की की माँ ने कहा है कि उसकी लड़की घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन हुआ। खोजबीन मे मालूम हुआ कि उसकी पुत्री को पहाड़पुर थाना के सिसवा मलदहिया के मदन ठाकुर के पुत्र अनु कुमार व मदन ठाकुर बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। उनकी पुत्री अपने साथ सोने के करीब 70 हजार के जेवरात व नकदी ले गयी है। दोनों मामला प्रेमप्रसंग का बताया जाता है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर दोनों अग़वा लड़की के बरामदगी के लिए छापेमारी मे जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page