हरसिद्धि मे भूमि विवाद में हुई फायरिंग,पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

हरसिद्धि मे भूमि विवाद में हुई फायरिंग,पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में
Facebook WhatsApp



-एक लाइसेंसी बंदूक बरामद
मोतिहारी।हरसिद्धि बाजार के बगल स्थित बस्ती में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच घटना स्थल से एक पिलेट बरामद किया है।

बताया जाता है कि सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ फ़ौजी व लालबाबू सिंह के बीच भूमि विवाद है। जिसको लेकर हिंसक झड़प हुई है। उसी मे गोली चलने की बात आई है। अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ हीं एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक जप्त कर थाना लायी है।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती हुई है। पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page