न्यायमित्रो ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर दिया धरना

न्यायमित्रो ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर दिया धरना
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। बिहार राज्य ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ जिला इकाई पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित कचहरी चौक के अंबेडकर टावर के पास ग्राम कचहरी न्यायमित्रों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश न्यायमित्र संघ के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार न्यायमित्रों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में न्यायमित्रों का मानदेय 7000 रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन बारह वर्षों के बाद भी इसमें कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे न्यायमित्रों में गहरी निराशा व्याप्त है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र न्यायमित्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में अनिल कुमार, दिनेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, अनिल कुमार पाठक, कृष्णा कुमार, सुभाष कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, सुषमा कुमारी, फरहत प्रवीण, सुब्हानी हसन, साजदा बानो, राजेश्वर प्रसाद चौधरी सहित जिले के सभी ग्राम कचहरी न्यायमित्र उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page