पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगने पर कार्यपालक सहायक गिरफ्तार

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगने पर कार्यपालक सहायक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।फेंनहरा थाने के एक डाटा ऑपरेटर को घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ की जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

फेनहारा थाना पर डाटा ऑपरेटर के रूप में प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक सूरज कुमार पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए दो हजार की रिश्वत मांग रहा था , जिसको लेकर एसपी द्वारा स्थानीय एसडीपीओ को इस मामले की पड़ताल करने का जिम्मा दिया गया था।

जांच के दौरान आरोप सत्य साबित हो गया नतीजतन उक्त कार्यपालक सहायक की गिरफ्तारी की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यपालक सहायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।एसपी के इस कड़े रुख से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page