पंचायत सरकार भवन में जन जागरूकता व रक्तदान शिविर का आयोजन

पंचायत सरकार भवन में जन जागरूकता व रक्तदान शिविर का आयोजन
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।जिले के सुगौली प्रखण्ड के उतरी सुगॉव पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत जन जागरूकता शिविर एवं रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी चम्पारण द्वारा रक्तदान शिविर-सह-रक्तदान जागरूकता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर उत्तरी सुगॉव एवं दक्षिणी सुगॉव पंचायत के मुखिया उपस्थित रहें, शिविर में मुख्य अतिथि अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-कार्यकारी अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी शैलेन्द्र कुमार भारती,प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, कुमारी प्रियंका,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकरारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, सुगौली उपस्थित रहें।

सभी पदाधिकारियों ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के बारे में पंचायत भवन पर उपस्थित आम लोगों को बताया एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ कैसे मिले इसे आम लोगों को बताया। पंचायत भवन पर लगभग 300 लोग उपस्थित रहे, और लोगों ने लोक शिकायत के आवेदन की प्रक्रिया एवं लाभ की जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर रक्तदान शिविर की शुरूआत उत्तरी सुगॉव पंचायत एवं दक्षिणी सुगॉव के मुखिया ने रक्तदान करके किया। रक्तदान करने वाले में मुख्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी,प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकरारी, सुगौली रहे। इस प्रकार लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किये, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि/पदाधिकारी एवं पंचायत के आम लोगों ने भाग लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page