नरकटिया विधायक ने किया प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति कार्यालय का उद्घाटन
पूर्वी चंपारण। जिले के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के बिजबनी उत्तरी पंचायत के कचहरिया टोला मे बुधवार को नरकटिया बिधायक विशाल कुमार ने मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड कार्यालय का भव्य उद्घाटन आचार्य फोटो मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया। वही मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष उमाकांत प्रसाद ने विधायक विशाल कुमार को बुके देकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उद्धाटन समारोह को संबोधित करते विधायक विशाल कुमार ने बताया की समिति कार्यालय अब पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। मछुआरे भाई केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मछली पालन पर सब्सिडी, बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालय के माध्यम से संपर्क कर सकते है। उन्होने बताया कि सभी मछुआरों को भारत सरकार और बिहार सरकार के द्वारा 5 लाख का बीमा किया जा रहा है,जिसमें ढाई लाख का दुर्घटना बीमा और 5 लाख मछुआरों के मरने पर उनके नॉमिनी को बीमा सरकार के द्वारा दिया जाता है।
मौके पर डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार तिरहुत प्रमंडल, एफडीओ सुभाष कुमार, मैनेजर अमर कुमार मृत्युंजय कुमार,श्याम सुंदर गांधी,प्रमोद यादव, मणि भूषण कुमार,अनिल यादव, उमेश जायसवाल, मनोज कुमार, शंकर प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ो ग्रामीण व सहयोग समिति के सदस्य मौजूद थे।

