गैंस सिलेंडर लदे ट्रक से 35 कार्टन विदेशी शराब जब्त
मोतिहारी। मुफस्सिल थाने के सिरसा माल से घरेलु गैस का सिलेंडर लदे ट्रक में छिपा कर रखे गए 35 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक में छुपा कर रखा विदेशी शराब बरामद किया।
थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि चालक व खलासी भागने में सफल रहा। जिसका पता लगाया जा रहा है । बताया कि सूचना मिली थी कि गैस सिलेंडर लदे ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखा गया है, जिसे तस्कर सिरसा माल में अनलोड करवाने वाले थे। सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी और शराब को जब्त किया गया। शराब के साथ ट्रक व गैस सिलेंडर को जब्त कर लिया गया है। जब्त ट्रक का नम्बर बीआर24जीसी-4554 के ऑनर सहित उसके चालक व खलासी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

