भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत  हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े रैकेट का पटाक्षेप किया है।  पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से 292 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई  है। एसडीओ मनीष आनंद ने बताया कि पुलिस को नेपाल से भारत में गांजे की एक बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। नतीजतन  हरपुर थाना पुलिस की विशेष पुलिस टीम नहर सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान  बोलेरो  चिकनी चौक स्थित बरवा पेट्रोल पंप के समीप डिवाइडर से टकरा गई।  दुर्घटना के बाद पीछा कर रही पुलिस ने तस्कर को दबोच लिया। क्षतिग्रस्त बोलेरो की तलाशी लेने पर उसमें से 292 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस दौरान गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बेतिया पूर्वी करगहिया निवासी कृष्णा महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।  एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।  छापेमारी में छौड़ादानो सर्किल इंस्पेक्टर रंजय कुमार, हरपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सब-इंस्पेक्टर उत्तम कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page