29 जनवरी से वीरगंज में तीन दिवसीय मधेश साहित्य महोत्सव
रक्सौल। नेपाल के वीरगंज में होने वाले उत्कर्ष नेपाल द्वारा आयोजित मधेश साहित्य महोत्सव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन मेें बताया गया कि महोत्सव माघ 15, 16 और 17 को वीरगंज स्थित मधेश विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
मधेश विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं डॉ. दीपक शाक्य ने कहा कि इस वर्ष मधेश साहित्य महोत्सव अब केवल एक दिवसीय कार्यक्रम न होकर तीन दिवसीय होगा। महोत्सव का उद्देश्य मधेश की विविध पहचान, भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति को जोड़ते हुए इसे एक साझा सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि सहभागिता, सकारात्मक ऊर्जा और सार्वजनिक स्वामित्व आयोजन को और विस्तार देने का प्रेरणा प्रदान करेगी।
उद्घाटन बीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख एवं संरक्षक राजेशमान सिंह करेंगे। जबकि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्णप्रसाद यादव के प्रमुख आतिथ्य में संपन्न होगा। उक्त अवसर पर साहित्यकार गणेश लाठ, नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश खनाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

