गन्ने की खेत में लगी आग में कई किसानों को लाखो का नुकसान

गन्ने की खेत में लगी आग में कई किसानों को लाखो का नुकसान
Facebook WhatsApp


– प्रशासन से बातचीत कर मुआवजा दिलाने का होगा प्रयास: विधायक
सुगौली।  प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के सरहरी सरेह में अचानक लगी आग से खेत मे लगी गन्ना की फसल करीब दो एकड़ जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के सरहरी सरेह में गन्ना की फसल में लगी आग को ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद शोरगुल किया। शोरगुल सुन गन्ना किसान व आसपास के लोग पहुंचे।  

काफी मशक्त के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाये। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। इस बीच राजेन्द्र भगत, भरदुल भगत, सपना देवी,सुनीता देवी व अच्छेलाल भगत का गन्ना का फसल जलकर राख हो गया। स्थानीय मुखिया रंजीत झा ने कहा कि किसानों की मदद के लिए काम किया जाएगा। विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने बताया कि प्रशासन से बातचीत कर गन्ना किसानों की मदद की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page