सुगौली प्रखंड परिसर में बनेगा नया प्रखंड सह अंचल भवन

सुगौली प्रखंड परिसर में बनेगा नया प्रखंड सह अंचल भवन
Facebook WhatsApp


– करीब 15 करोड़ की राशि का होगा भवन
– सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया
सुगौली। प्रखंड मुख्यालय परिसर में नए प्रशासनिक भवन निर्माण के शिलान्यास को लेकर शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने  शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलु गुप्ता, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन उपस्थित थे।

शिलान्यास समारोह का सभा समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण ने किया। सांसद डॉ. जायसवाल ने कहा कि सुगौली प्रखंड परिसर में बनने वाला नया भवन लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगा।

जिसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा।भवन के निर्माण से प्रखंड स्तरीय कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी।विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लु गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से प्रखंड परिसर में एक सुव्यवस्थित और आधुनिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

यह भवन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी एवं भाजपा वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल ने इसे सुगौली के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

बीडीओ नूतन किरण ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर भाजपा नेता संजय संजू,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर,मुखिया अवधेश कुशवाहा, बृजा भार साह, नईम खान,सोना लाल सहनी, चुनचुन सिंह, जय नारायण प्रसाद, अशोक सोनी, पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश गुप्ता, अरविंद सिंह सहित बडी संख्या में लोग शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page