आइडियल इंग्लिश रेसिडेंशियल स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

आइडियल इंग्लिश रेसिडेंशियल स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन
Facebook WhatsApp

सुगौली।  बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सुगौली गांव में आइडियल इंग्लिश रेसिडेंशियल स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। नई शाखा पुराने गणेश पूजा स्थल के समीप, न्यू शाखा संधि स्थल चौक पकड़ी के पास, शिवालय रोड पर स्थापित की गई है।

उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। श्री सर्राफ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के संस्थापक शत्रुधन पंडित ने कहा कि बच्चों को अनुशासन, संस्कार और आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ाना है। मौके पर प्रभु दास, पूर्व मुख्य पार्षद उमेश कुमार, अंकुर चैधरी, शम्भू प्रसाद यादव, वार्ड पार्षद सुजीत सहनी,ओसी प्रसाद,खलील मियां, शिक्षक मुन्नी लाल पटेल, मनोज कुमार, नवीन कुमार, रवि कुमार, खुशी यादव, अनामिका सिंह, तमन्ना प्रवीण, ज्योति कुमारी, अंजली कुमारी, सगुफता प्रवीण,मासुमा प्रवीण,रेशमा मौजूद थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page