मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रीयेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलाबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट और गायघाट से भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। छठ व्रतियों को अघ्र्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पटना में गंगा नदी पर कुल 103 घाट हैं, जिसमें 91 सुरक्षित घाट हैं, 5 खतरनाक घाट हैं तथा 7 घाटों पर काम जारी है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए छठ घाटों पर सारी तैयारियां की जा रही हैं।

उपलब्ध कराए जा रही नागरिक सुविधाओं के तहत 552 अस्थायी शौचालय, 450 अस्थायी यूरिनल, 400 अस्थायी चेंजिंग रूम, 13 यात्री शेड और 171 वॉच टावर बनाए गए हैं। छठ घाटों पर पटना नगर निगम, नगर परिषद दानापुर एवं अन्य विभागों/कार्य एजेंसियों द्वारा की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सुरक्षात्मक प्रबंध के निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण हेतु 21 सेक्टर गठित कर पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पटना नगर निगम के द्वारा 92 घाट एवं 103 तालाब (37 कृत्रिम एवं 66 स्थायी) को छठ महापर्व-2026 के लिए तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक रत्नेश कुमार, विधायक संजय कुमार, पटना की महापौर सीता साहू सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page