11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
Facebook WhatsApp


सिकरहना। 11000 वोल्टेज का का कार्य कर रहे एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत करंट लगने से घटना स्थल पर हो गयी। मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोइया गांव निवासी 32 वर्षीय कामेश्वर साह के रूप में किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह  आटा चक्की मिल में लाइन कनेक्शन देने के क्रम में बिजली के चपेट में आ गया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।  

सूचना पर घोड़ासहन थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।एसडीओ अलोक कुमार ने बताया की मृत व्यक्ति को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page