पूर्वी चंपारण के डाक अधीक्षक 50 हजार रिश्वत लेते चढे सीबीआई के हत्थे
डाककर्मी के तबादलों के बाद विरमित करने ले लिए डिमांड किए थे एक लाख
मोतिहारी। शहर में सीबीआई की कार्रवाई ने डाक विभाग की पोल भी खोल कर रख दी है। विभाग के आला अधिकारी भी कैसे भ्रष्टाचार में संलिप्त है, इसका सीधा उदाहरण मोतिहारी में सामने आया है। बताते हैं कि उस वक्त शहर में सनसनी फैल गई, जब डाक विभाग के जिला स्तरीय बड़े अधिकारी पोस्टल सुपरिंटेंडेंट को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया।
बताया गया है कि डाक अधीक्षक एस. एस. सुमन अपने एक अधीनस्थ कमी से स्थानांतरण के बाद विरमित करने के लिए 50,000 रिश्वत ले रहे थे। जिसको लेकर सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। दरअसल राहुल कुमार झा का तबादला मलाही हुआ था, उनको विरमित करने के लिए 100000 रिश्वत की मांग की गई थी।
जिसकी आधी रकम कार्यालय में देने के दौरान ही पोस्टल सुपरीटेंडेंट सीबीआई के हत्थे चढ़ गए। कुछ दिन पहले ही उनका तबादला मोतिहारी हुआ था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के अधीक्षक एस. एस. सुमन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की इस अचानक हुई कार्रवाई से डाक विभाग और स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की इस सख्त कार्रवाई की शहर भर में व्यापक चर्चा हो रही है। फिलहाल सीबीआई की टीम उन्हे लेकर अपने साथ चली गई।

