पुलिस की कार्रवाई में  अलग-अलग कांड में पांच गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में  अलग-अलग कांड में पांच गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों के पांच प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त थाना क्षेत्र के शिरखिंडी गांव के हैं। पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 551/26 में नामजद अभियुक्त पप्पू शाह, पिता संदेश शाह, रामप्रवेश शाह, रूपेश शाह, और संदेश शाह को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, थाना कांड संख्या 552/26 के प्राथमिक अभियुक्त प्रवेज आलम ग्राम शिरखिंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी पांचों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page