मद्य निषेध अधिनियम के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील साहनी (46 वर्ष), पिता लालबाबू साहनी, निवासी बरहरवा, थाना मुफ्फसिल के रूप में हुई है।
जितना पुलिस के अनुसार, जितना थाना कांड संख्या 187/26,धारा 30(ए)/41(1) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत यह गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रकिया किया जा रहा है।जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

