भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रन फाॅर स्वदेशी का आयोजन

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रन फाॅर स्वदेशी का आयोजन
Facebook WhatsApp


– दौड़ में सफल प्रतिभागियों को मिला पुरष्कार

मोतिहारी। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा दिवस के अवसर पर रन फॉर स्वदेशी का आयोजन  जिलाध्यक्ष बब्लू पासवान के नेतृत्व में गांधी मैदान में किया गया।
रन फॉर स्वदेशी के तहत बालक एवं बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में आठ सौ, चार सौ, दो सौ और सौ मीटर की दौड़ शामिल थी। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र दिए गये। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच स्वदेशी विचार धारा का प्रचार-प्रसार  और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज एवं उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित सुधंशु रंजन, गुलरेज शहजाद, ऋषभ झा, उत्तम मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन सनी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन चंदन सिंह ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page