नगर निगम अंतर्गत महापुरूषो की मूर्ति एवं आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करें:मेयर

नगर निगम अंतर्गत महापुरूषो की मूर्ति एवं आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करें:मेयर
Facebook WhatsApp

   
मोतिहारी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम के संबंधित पदाधिकारियों, वार्ड जमादारों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है। निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिमाओं की स्वच्छता तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करेंगे, ताकि शहर की स्वच्छता बनी रहे एवं महापुरुषों के सम्मान में कोई कमी न हो।
नगर निगम द्वारा इस कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मोतिहारी की महापौर प्रीति कुमारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं प्रमुख चैक-चैराहों के सौंदर्यीकरण  का कार्य प्रक्रियाधीन है।  शीघ्र ही महापुरुषों की प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।   कार्य के पूर्ण होने से नगर निगम की ओर से यह महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page