ऋतुराज बसंत के आगमन पर प्रकृति करती है श्रृंगार

ऋतुराज बसंत के आगमन पर प्रकृति करती है श्रृंगार
Facebook WhatsApp


–निजी स्कूल में बसंतोत्सव का आयोजन

मोतिहारी। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती पूजनोत्सव व बसंत पंचमी के मौके पर गुरुवार को शहर से सटे लक्ष्मीपुर गदरिया स्थित जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। इस क्रम में गीत-संगीत व श्चित्र बनाओ, उसे सजाओश् सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र-छात्राओं के बीच किया गया।  

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने माता सरस्वती तथा बसंत में प्रकृति के श्रृंगार को कैनवास पर उकेरा और इंद्रधनुषी रंगों से उसे सजाया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अंजनी अशेष ने कहा की मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। उनकी कृपा से मूढ़ भी विद्वान हो जाता है। वहीं बसंत ऋतु में प्रकृति नूतन श्रृंगार कर मनोहारी हो जाती है।

इसीलिए, बसंत को ऋतुओं का राजा कहा गया है। इस अवसर पर बेहतर प्रस्तुतियों के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर उज्जवल श्रीवास्तव, प्रीति कुमारी, रौशन त्रिपाठी, विजय कुमार राय, विक्रम कुमार,  नवीन श्रीवास्तव,  अंशु कुमार,  आयुषी कुमारी,  रितिका कुमारी,  प्रियंका झा, रोशनी राय,  पूजा कुमारी,  प्रियम कुमारी, नम्रता कुमारी आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page