रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
-जांच में जुटी पुलिस
सिकरहना। जयमूर्तिनगर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मंगलवार की रात्रि में रेलवे ट्रैक के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव बरामद होने की सूचना स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन को दी।
नतीजतन जितना पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जीतना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। बावजूद इसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणो का खुलासा हो पायेगा।

